Hello दोस्तों आज मै आपको अपने इस आर्टिकल में O'range Shower Gel का Review देने जा रही हूँ। जो की मुझे बहुत सस्ता और अच्छा लगा। 

मैने बहुत से Shower gel यूज़ किये है।लेकिन मुझे Pears और Liril ही ज्यादा अच्छे लगते है। लेकिन ये Shower Gel मैने अभी एक हफ्ते पहले ही मंगाया है। 

 O'range Shower Gel मैने पहली बार इस्तमाल किया है।इस Brand के Products के बारे में मै नहीं जानती थी। इसे मैंने पहली बार Grofers पर ही देखा।

इस Brand की कुछ दिन पहले मैंने एक दो चीजे मंगाई थी जो की मैने यूज़ करी तो मुझे अच्छी लगी इसलिए मैने   O'range Shower Gel (Body Wash )भी इस्तमाल करना चाहा। 


ये Shower Gel मैंने Grofers से मंगाया था।इसकी  MRP 135 है।लेकिन ये मुझे 130 Rs में Buy 1 Get 1 Free मिले। 

इसका Size 250 ml है।ये Glycerin With Almond Oil Shower Gel में आता है।इसकी खुशबु परफ्यूम की तरह हैऔर झाग भी अच्छी बनती है।  

इसके इस्तमाल से skin रफ नहीं होती और ये बहुत ही काम quantity में यूज़ होता है।मैने इसे इस्तमाल किया है मुझे तो ये  Pears की तरह लगा।

जिस किसी को भी Pears Body Wash अच्छा लगता है शायद उन्हें ये Body wash पसंद आए।बाकि सबकी अपनी अपनी पसंद होती है।

मुझे इस Shower Gel की quality, इसलिए अच्छी लगी क्योकि ये बहुत अच्छी झाग बनाता है। price इसलिए ठीक लगा क्योकि ये 65 Rs में 1 Shower Gel पड़ा और quantity बेस्ट लगी क्योकि 250 ml में ये आता है।