आज में अपने इस आर्टिकल में आपके साथ NutriGlow Gold Facial Kit का Review शेयर करने जा रही हूँ।
ये Facial Kit मुझे बहुत ही बढ़िया लगी।यूज़ करने के बाद इसका रिजल्ट बहुत ही अच्छा था।अगर आप घर पर ही Cleanup या facial करते है तो आप इसे Online मंगा सकते है।   
ये Facial किट ज्यादा मंहगी भी नहीं है। ये Facial Kit मैने कुछ महीनो पहले मंगाई थी। वैसे तो मेरी स्किन oily है।लेकिन मेरी स्किन कुछ टाइम पहले ड्राई होने लगी थी और टेनिंग के कारण रंग भी दब गया था।

लेकिन मेने इस facial kit का यूज़ सिर्फ 2-3 बार क्लीनअप करने में किया है और मेरी स्किन में ड्राईनेस खत्म हो गई और टेनिंग भी कम हो गई। लेकिन एक बात में कहना चाहुंगी की किसी भी चीज का एक बार इस्तमाल करने से ही कभी रिजल्ट नहीं मिलता।पेशन्स रखने पड़ते है और नियम से अगर किसी चीज का इस्तमाल करते रहे तो रिजल्ट अच्छा मिलता है। 


  • ये Facial Kit 260 g की पैकिंग में आती है।ये Kit Menऔर Women दोनों यूज़ कर सकते है।ये Kit NutriGlow कंपनी की है।
  • इसमें आपको 6 चीजें मिलती है।  (1) Deep Cleanser 50g  
                                                (2) Exfoliating Scurb 50g 
                                                (3) Nourishing Gel 50g 
                                                (4) Whitening Cream 50g 
                                                (5) Mask Pack 50g 
                                                (6) Serum 10ml 
                                                  
  • ये फेशियल ड्राई स्किन के लिए भी अच्छा है क्योकि इससे स्किन अन्दर तक moisturizes होती है जिसके कारण स्किन में moistur बना रहता है। 
  • इसके फर्स्ट यूज़ में ही स्किन में ग्लो दिखने लगता है।ये facial स्किन ग्लो के लिए भी इफेक्टिव है।क्योंकि इसमें केसर डला हुआ है। 
  • NutriGlow Gold Facial Kit में किसी भी तरह का केमिकल नहीं है और ये फेशियल कीट पैराबेन्स फ्री है।इसमें किसी भी तरह का प्रेज़रवेटिव नहीं डाला गया है। 
  • अगर इस facial kit का महीने में 2 बार सिर्फ क्लीनअप भी करा जाये तो स्किन काफी ग्लो करती है और इसके यूज़ से टैनिंग भी कम होती है। 
  • ये facial kit ड्राई, सेंसटिव, पिंपल, दाग-धब्बे, रिंक्लस,फाइनलाइनऔर टेनिंग स्किन के लिए बहुत बढ़िया है। इसका रिजल्ट बहुत बढ़िया है। 
  • जब मैने इसे पर्चेस किया था तब इसकी कीमत 379 Rs थी और इसकी MRP 1150 है। इसकी पैकिंग भी मुझे ठीक लगी। 
  • इस facial kit की खुशबु भी अच्छी है। इससे 6-7 facial आराम से हो जायेगे और अगर आप इससे क्लीनअप करते हो तो 10-12 बाकि आपके यूज़ करने की quantity पर निर्भर करता है। यूज़ कम या ज्यादा हो सकते है। 
उम्मीद करती हूँ की आपको मेरे इस आर्टिकल से Nutriglow gold kesar facial kit का review जानने में हेल्प मिली होगी।