My First Dog (The Golden Retriever puppy)

brandy-golden retriever

आज में आपके साथ इस आर्टिकल में आपके साथ अपने first dog जो कि एक Golden Retriever Puppyहै।उसके बारे में अपना experience share करना चाहती हूँ।

जो कि कुछ टाइम पहले हमने lockdown के चलते 15 May को purchase किया था।
मुझे बचपन से ही dog पालने का शौक था।लेकिन मेरे पापा को पसंद नहीं था।बचपन में जब मै  2nd class में थीं तब में एक puppy घर में ले आयीं थी लेकिन पापा ने उसको बाहर निकाल दिया था।

लेकिन जब मैं ख़ुद parents बनी तो मैंने भी अपने बच्चों को घर में dog रखने से मना कर दिया था।
मेरे बच्चे काफ़ी time से घर में puppy लाने को बोल रहे थे।मुझे dog पसंद तो थे पर उनसे डर भी लगता था और उनको घर में रखने से भी उलझन थी।

लेकिन अचानक से एक दिन मेरा भी मन बन गया और मैने बच्चों को बोला की ठीक है हम भी dog पालेंगे लेकिन मुझे पता नही था की कौन सा dog लेना चाहिए।

तो हमारे बेटे ने बताया की हमें golden retriever puppy पालना चाहिये और वो भी female बस हम सब का मन बन गया और हम next day ही puppy अपने घर ले आयें।

हमने जो puppy पाला है वो Female है ओर 35 days old थी।इसका नाम हमने Brandy रखा है।Brandy नाम रखने कि भी एक वजह है।मैंने हाल ही में एक movie देखी थी Ones Upon a time in Hollywood जिसमें एक dog था। 

जिसका नाम Brandy थाइस movie में हमें dog वाले scene ने बहुत प्रभावित किया और इसी वजह से हमने अपने dog का नाम Brandy रखा।

अब हमारी Brandy 9 weeks की हो गई है।ये बहुत ही शरारती है।इसके आने से हमारे घर में रोनक लगी रहती है।

मेरे बच्चे जो कि सारा दिन mobile में लगे रहते थे वो भी अब Brandy के साथ busy रहते है।हमारी पूरी family का Brandy के साथ बहुत अच्छा समय गुजरता है। 

मैं तो Brandy को अपना 3rd child ही मानती हूँ।मुझे विश्वास नहीं होता की मेरा dog से इतना लगाव हो जायेगा।अब Brandy हमारी family का हिस्सा है वो खुश होती है तो हमें भी बहुत ख़ुशी होती है और जब वो उदास होती है तो हम भी उदास हो जाते है। 

मेरी तरह कई लोग ऐसे होगे जो dog को पसंद करते होगे लेकिन उनके parents allow नही करते होंगे।
लेकिन कोई बात नही क्योंकि dog या कोई भी pet  तभी पालना चाहिये जब घर में सभी सदस्यों की रज़ामन्दी हो।

अगर आप अपने बच्चों की तरह उनकी देखभाल नही कर पाओगे और उन्हें घर का कोई सदस्य प्यार नही करेगा तो वो उस जानवर की बेक़दरी करना होगा।

क्योंकि एक जानवर को पालना भी बड़ी Responsibility होती है।मुझे लगता है की हम अपने जीवन में चाहे कितनी भी चीजें खरीद लें वो चीजें हमें कुछ time तक तो खुश करती है।

लेकिन हम कुछ टाइम बाद बोर हो जाते है।एक समय था जब मै pets  को पालने वालो के लिए ये कहती थी की ये लोग कैसे रहते होंगे क्या इन्हे dog, cat की smell नहीं आती होंगी।

इनको  potty, susu से उलझन नहीं होती होंगी।एक और बात है जो अक्सर dog पालने वाले कहते है की काटेगा नहीं और हम बोलते है की आप पहले इसे बांध दीजिये।

आज वहीं बात मै बोलती हूँ की काटेगा नहीं आजाइये।मेरा मानना ये है की life में हम जब तक जीवित रहते है कुछ न कुछ सीखते है।

लेकिन समझ तभी आती है जब आप उस चीज को खुद अपने जीवन में करते हो।लेकिन आज मुझे एक बात समझ में आई की लोग pets  क्यों पालते है और उनको इतना प्यार क्यों करते है।

क्योंकि वो लोग अपने बच्चे की तरह ही उनको समझते है तभी वो उनकी किसी भी चीज से उलझन नहीं करते।आज मै जान गई हूँ की जिस प्रकार हमारा अपना बच्चा जन्म लेता है और वो भी बचपन में कभी भी कही भी potty, susu करता है। 

लेकिन बड़े होकर बता देता है और new born baby के पास से भी smell आती है।उनके भी teeth निकलते है तब उनको भी irritation होती है और काटने के लिए कुछ toy चाहिए होते है।

तो इसी तरह ही dog भी होते है।वो तो ज्यादा समझदार होते है।वो भी हम पर निर्भर है की हम उनको कैसी training देते है।अगर हम उनको सिखायेगे तो वो सीखेंगे।

तो मै आपसे ये कहना चाहूंगी की आपको अपनी लाइफ में ज़रूर एक pet पालना चाहिए।आपको सच में बहुत ख़ुशी होगी।

क्योंकि हम मनुष्य तो फिर भी selfish होते है लेकिन pet बिना किसी मतलब के और बिना किसी चाह के हमसे सच्चा प्यार करते है।

आपको मेरा आज का blog अच्छा लगे तो जरूर like और share करें और अपने सुझाव नीचे दिए comment box में लिखें धन्यवाद।😊😊