Laddoo

सामग्री 

  • 2 कप आटा 
  • 100 ग्राम सफेद तिल 
  • 1/2 कप सूजी 
  • गुड़ आवश्यकतानुसार 
  • 1 टीस्पून सोंठ 
  • 8-10 बादाम 
  • 8-10 काजू 
  • 50 ग्राम नारियल बुरादा 
  • शुद्ध घी आवश्यक्तानुसार 
  • 2 टीस्पून चिरोंजी 
  • पानी आवश्यक्तानुसार 

आटे के लडडू बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में आटा भून ले और अलग बर्तन में निकाल ले। 
  2. अब सारे ड्राईफ्रूट कड़ाही में भून ले व इसे मिक्सी में दरदरा पीस ले और एक बर्तन में निकाल ले। 
  3. अब तिल को भी हल्का सा भून ले और अलग बर्तन में निकाल ले। 
  4. अब एक बर्तन में गुड़ की चासनी बना ले और इसमें सोंठ डाले। 
  5. अब एक कड़ाही में घी गर्म करे और इसमें आटा, ड्राईफ्रूट, तिल को डालकर धीमी आंच पर मिक्स करे और इसमें गुड़ की चासनी को डाल कर फिर मिक्स करे। 
  6. जब सारा मिश्रण अच्छी तरह मिक्स हो जाये तो तुरन्त गैस बन्द कर दे और इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल ले और थोड़ा मिश्रण मुट्ठी में लेकर बॉल की शेप में लडडू बना ले।
नोट : ध्यान रखें की मिश्रण को ठंडा न होने दे थोड़ा गर्म मिश्रण में ही लडडू बनाये नहीं तो लडडू सही नहीं बनेंगे और अगर घी की मात्रा कम होगी तब भी लडडू नहीं बनेंगे।इसलिए हमेशा ख्याल रखें किसी भी तरह के लडडू बनाये तो मिश्रण थोड़ा गरम हो और मिश्रण ज्यादा ड्राई न हो नहीं तो उसमे गुनगुन घी को ऊपर से डाल सकते है। 


आपने मेरे इस आर्टिकल को पड़ा इसके लिए में आपका हार्दिक धन्यवाद करती हूँ। इसमें दिए गए व्यंजन की विधि को घर पर जरूर बना कर देखें और नीचे दिए गए कमेंट में सूचित करने की कृपा करें। 😊😊