prickly heat rash

मै इस आर्टिकल में आपको घमौरियों को दूर करने के 7 घरेलू इलाज बता रही हूँ।
  1. नीम के तेल में कपूर का चूर्ण मिलाकर उस तेल से जहां घमौरिया हुई है वहां पर मालिश करें।आधे घंटे बाद नहा लें। 
  2. सुबह और दोपहर को 1-1 गन्ना चूसने से भी शरीर की गर्मी शांत होती है और घमौरिया मिट जाती है। 
  3. खरबूजे का गूदा निकालकर जहां घमोरियां हुई है। उस जगह पर लगाने से राहत मिलेगी। 
  4. जामुन की पत्तियों को पीसकर उसमें खाने का सोडा मिलाकर घमौरियों पर लगाएं। 
  5. रोजाना सुबह शाम और दोपहर को नींबू पानी पीने से घमौरिया नहीं निकलती है। 
  6. घमौरियों से बचने के लिए नीम युक्त साबुन से स्नान करें। 
  7. कोकम की 4 फांके 2 गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को तब तक उबालें जब तक पानी 1 गिलास न रह जाएं। पानी ठंडा होने पर उसमे 3 चम्मच शक़्कर मिलाकर पी जाएं। यह शरीर की गर्मी दूर करता है और घमौरियों को भी मिटाता है। 
आपने इस आर्टिकल को देखा इसके लिए आपका धन्यवाद करते है | इसमें दिए गए नुस्खो को प्रयोग कर परिणाम नीचे कमेंट में सूचित करने की कृपा करें | 😊😊