सोयाबीन के पकौड़े

सेहत बनाने के लिए सोयाबीन का प्रयोग अवश्य किया जाना चाहिए। बादाम इतनी मंहगी हो गई है की सभी उसका सेवन करने में समर्थ नहीं। इसकी तुलना में सोयाबीन इतना सस्ता है की ज़मीन आसमान का फर्क है।फिर मज़े की बात यह है की सोयाबीन सस्ता होते हुए भी प्रोटीन के मामले में बादाम की अपेछा लगभग दुगना बैठता है।बादाम में प्रोटीन की मात्रा 20% होती है तो सोयाबीन में 43% याने दुगनी से भी ज्यादा। सोयाबीन विविध प्रकार से खाया जा सकता है इसके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। इसलिए सोयाबीन का सेवन कीजिए और स्वास्थ्य का आनंद लीजिए। तो आज में अपने इस आर्टिकल में सोयाबीन के पकौड़े की विधि बताने जा रही हूँ।

सामग्री 

  • 100   ग्राम सोयाबीन 
  • 250   ग्राम बेसन 
  • 400   ग्राम सोयाबीन का तेल 
  • नमक स्वादनुसार 
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च 
  • अजवायन आवश्यक्तानुसार 
  • सौंफ आवश्यक्तानुसार 
  • 2 हरी मिर्च
  • हरा धनिया स्वादनुसार  
  • हींग आवश्यकतानुसार 

सोयाबीन के पकौड़े बनाने की विधि 

  1. 12 घंटे पूर्व सोयाबीन पानी में गला दें।  
  2. इसे मोटा पीस कर इसका दूध (रस) निचोड़ कर निकाल दें और फिर इसमें बेसन मिला दें।  
  3. सभी मसाले उचित अनुपात में मिलाकर इसे अच्छी तरह फेट लें।
  4. कड़ाही में तेल गर्म करें।  इस तेल में से दो चम्मच तेल ले कर इस मिश्रण में डालकर फिर से फेट लें।
  5. अब पकौड़े तल लें और हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करे। 
आपने मेरे इस आर्टिकल को पड़ा इसके लिए में आपका हार्दिक धन्यवाद करती हूँ। इसमें दिए गए व्यंजन की विधि को घर पर जरूर बना कर देखें और नीचे दिए गए कमेंट में सूचित करने की कृपा करें। 😊😊