कब्ज से निवारण के लिए सात बेहतरीन उपाय

कब्ज रहने से कई रोग होने की संभावना रहती हे। कब्ज मिटाने के कई उपाय है और उनमे एक है फलाहार। भोजन ठीक तरह से पच न सके या देर से पचे तो कब्ज हो जाता है। बहुत दिनों तक पाचन शक्ति ठीक काम न करे और निरन्तर कब्ज बना रहे तो नाना प्रकार के विकार पैदा होते हैं और शरीर बीमारियों का घर बन जाता हैं अतः स्वस्थ बने रहने के लिए कब्ज न होने देना अत्यावश्यक हैं। इस आर्टिकल में कब्ज से निवारण के लिए सात बेहतरीन उपाय आप को बता रही हूँ।

कब्ज के 7 बेहतरीन घरेलु उपाय

  1. प्रातः काल पके हुए लाल टमाटर खाने से कब्ज नहीं रहता और हो तो दूर हो जाता हैं।
  2. 1 गिलास ठंडे पानी में नींबू निचोड़कर 2 चम्मच शहद मिलाकर शौच जाने के पूर्व पीने से कब्ज दूर होता हैं।
  3. प्रातः मूली, गाजर, पालक, टमाटर, हरा धनिया, कच्चे ही काट लें।इस पर सेन्धा नमक व काली मिर्च डाल लें नाश्ते में इसे खूब चबा चबा कर खाएं। इस मिश्रण को भोजन के साथ भी खाया जा सकता हैं।यह कब्ज नाशक है।
  4. एक कागजी (छिलका) नीबू काटकर रात को ओस में रख दें।एक गिलास तांबे के पात्र में रात भर रखे हुए पानी में सुबह नींबू निचोड़ लें और दो चम्मच शकर या शहद घोल कर शौच जाने से पूर्व पियें।
  5. प्रातः आलु बुखारा, पपीता और केला खाने से कब्ज नहीं रहता।पका हुआ अमरुद काट कर सेन्धा नमक व काली मिर्च डाल कर खाना चाहिए।
  6. दिन में 1 -1 गिलास करके कई बार पानी पीते रहने से कब्ज दूर होता हैं।पानी में मुनक्का 5 -6 दाने गला दें। एक घंटे बाद मसल छान कर पीने से कब्ज दूर होता हैं।
  7. भोजन के साथ कच्ची हरी शाक, संतरा, ककड़ी, आंवला, नींबू, अंगूर, पपीता, अमरुद में से कोई एक चीज प्रतिदिन अवश्य खाना चाहिए।
ये भी देखें : दांत दर्द में घरेलू उपचार 

आपने इस आर्टिकल को देखा इसके लिए आपका धन्यवाद करते है | इसमें दिए गए नुस्खो को प्रयोग कर परिणाम नीचे कमेंट में सूचित करने की कृपा करें | 😊😊